Central Selection Board of Constable की भर्ती 2026: बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में 83 कांस्टेबल पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च

Thecity news
4 Min Read

12वीं पास उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर करें आवेदन, बिना फिजिकल टेस्ट के लिखित परीक्षा से होगा चयन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। Central Selection Board of Constable (CSBC) ने बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर) के 83 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है। आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी।

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


किस कैटेगरी में कितने पद

  • अनारक्षित (UR) – 34 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 8 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 13 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 01 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 18 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC) – 10 पद
  • पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (BCW) – 02 पद

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु की गणना मैट्रिक प्रमाणपत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।

  • सामान्य वर्ग (पुरुष/महिला) – 18 से 25 वर्ष
  • BC/EBC पुरुष – 18 से 27 वर्ष (2 वर्ष की छूट)
  • BC/EBC महिला – 18 से 28 वर्ष (3 वर्ष की छूट)
  • SC/ST पुरुष व महिला – 18 से 30 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
  • बिहार सरकार के सेवकों को नियमानुसार अधिकतम आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
  • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मापतौल (Physical Measurement Test) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू नहीं होगा।
  • अंतिम मेरिट सूची मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी।

अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।


शारीरिक मापदंड

लंबाई (Height)

  • UR/BC पुरुष – 165 सेमी
  • EBC पुरुष – 160 सेमी
  • SC/ST पुरुष – 160 सेमी
  • सभी वर्ग की महिलाएं – 155 सेमी

सीना (केवल पुरुषों के लिए)

  • UR/BC/EBC – 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)
  • SC/ST – 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
  • फुलाने पर कम से कम 5 सेमी का अंतर अनिवार्य।

वजन (महिलाओं के लिए)

  • न्यूनतम 48 किलोग्राम।

लिखित परीक्षा पैटर्न

प्रथम प्रश्न पत्र

  • 90 मिनट
  • 100 प्रश्न
  • कुल 100 अंक

द्वितीय प्रश्न पत्र

  • 90 मिनट
  • 100 प्रश्न
  • कुल 100 अंक

दोनों प्रश्न पत्रों को मिलाकर मुख्य लिखित परीक्षा मानी जाएगी और यही अंतिम मेरिट का आधार होगा।


नेगेटिव मार्किंग

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी शारीरिक मापतौल के लिए अयोग्य घोषित किए जाएंगे।


आवेदन शुल्क

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये

आवेदन कैसे करें

  1. csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. बिहार पुलिस टैब में Advt. No. 01/2026: For Selection of Constables (General Duty Close Cadre) in Special Branch लिंक पर क्लिक करें।
  3. नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता जांचें।
  4. ‘Registration’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर लें।

Share This Article