मगध विश्वविद्यालय मैदान, बोधगया में होगी रैली; पुरुष 18 मार्च और महिला सैन्य पुलिस अभ्यर्थी 17 मार्च को देंगी शारीरिक परीक्षा
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO), रांची ने झारखंड के सभी जिलों के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तिथि और स्थल की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार रैली का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित Magadh University मैदान में किया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली 18 मार्च 2026 को आयोजित होगी। सभी पुरुष उम्मीदवारों को 17 मार्च की मध्यरात्रि तक अनिवार्य रूप से रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। गेट खुलने का समय रात 12:30 बजे (0030 बजे) निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
वहीं महिला सैन्य पुलिस के लिए शॉर्टलिस्ट की गई अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करना होगा। इनके लिए 17 मार्च 2026 को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल (PMT) आयोजित की जाएगी।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।
अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट के 4 ग्रुप
ग्रुप 1
- 1.6 किमी दौड़ – 5 मिनट 30 सेकेंड (60 अंक)
- 10 पुल-अप्स – 40 अंक
ग्रुप 2
- 1.6 किमी दौड़ – 5 मिनट 45 सेकेंड (48 अंक)
- 9 पुल-अप्स – 33 अंक
ग्रुप 3
- 1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट (36 अंक)
- 8 पुल-अप्स – 27 अंक
ग्रुप 4
- 1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट 15 सेकेंड (24 अंक)
- 7 पुल-अप्स – 21 अंक
- 6 पुल-अप्स – 16 अंक
सभी ग्रुप के लिए क्वालिफाइंग टेस्ट
- 9 फीट लंबी कूद (केवल क्वालिफाइंग)
- जिग-जैग बैलेंस टेस्ट (सिर्फ पास करना अनिवार्य)
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले स्थल पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

