UP Lekhpal Mains 2026: 7994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, एक सीट पर 46 दावेदार

Thecity news
3 Min Read

UPSSSC ने PET स्कोर के आधार पर जारी की कटऑफ; सिलेबस में बड़ा बदलाव, मैथ्स हटा, कंप्यूटर-आईटी और यूपी जीके जोड़ा गया

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 7994 पदों के लिए 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (PET) के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की गई है। इस हिसाब से एक पद पर करीब 46 उम्मीदवार दावेदार होंगे, जिससे प्रतियोगिता बेहद कड़ी रहने वाली है।

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) ने गुरुवार को PET स्कोर के आधार पर श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी।

श्रेणीवार कटऑफ

  • अनारक्षित (UR) – 55.12 अंक
  • अनुसूचित जाति (SC) – 55.12 अंक
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 55.12 अंक
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 55.12 अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 47.50 अंक

आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित करेगा।


कनिष्ठ सहायक टाइपिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी

दूसरी ओर, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-3 के 5370 पदों के लिए आयोजित टंकण परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।

  • टाइपिंग टेस्ट के लिए अर्ह घोषित: 90,336 अभ्यर्थी
  • परीक्षा में शामिल: 60,729 अभ्यर्थी
  • सफल घोषित: 26,318 अभ्यर्थी

यह टंकण परीक्षा 23 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।


लेखपाल सिलेबस में बड़ा बदलाव

इस बार लेखपाल भर्ती का सिलेबस पूरी तरह बदला गया है। अभ्यर्थियों को नए पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी होगी।

क्या-क्या बदला?

  • मैथ्स हटाया गया
  • डाटा इंटरप्रिटेशन (DI) – 10 अंक (10 प्रश्न)
  • कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी जोड़ा गया
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान जोड़ा गया
  • ग्राम्य समाज एवं विकास – अब केवल 5 अंक (पहले 25-25 प्रश्न)
  • सामान्य हिंदी – पहले 25 अंक, अब 10 अंक

क्या है लेखपाल मुख्य परीक्षा का सिलेबस?

मुख्य परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयवार अंक वितरण

  • भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन – 5 अंक
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान – 5 अंक
  • भारत एवं विश्व भूगोल – 5 अंक
  • अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास – 5 अंक
  • ग्राम्य समाज एवं विकास – 5 अंक
  • समसामयिक घटनाएं – 5 अंक
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – 5 अंक
  • पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन – 10 अंक
  • डाटा इंटरप्रिटेशन – 10 अंक
  • सामान्य हिंदी – 10 अंक
  • कंप्यूटर एवं आईटी – 15 अंक
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान – 20 अंक

परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • निगेटिव मार्किंग लागू
  • मेरिट तैयार करने के लिए आयोग नार्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाएगा

लेखपाल भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा में अब पारंपरिक गणित की जगह डाटा इंटरप्रिटेशन और कंप्यूटर-आईटी पर अधिक जोर रहेगा, जिससे तैयारी की रणनीति पूरी तरह बदल गई है।

Share This Article